फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मनलोग-बड़ोग वार्ड को दाड़लाघाट पंचायत में शामिल करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड के लोगों का प्रतिनिधिमंडल मिला बीडीओ कुनिहार से, ज्ञापन भी सौंपा
विज्ञापन

बोले छह किमी है दाड़लाघाट पंचायत की दूरी, बुजुर्ग, महिलाएं होंगी परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)।
ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के गांव मनलोग-बड़ोग वार्ड नंबर-2 के ग्रामीणों ने अपने वार्ड को दाड़लाघाट पंचायत में समायोजित किए जाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध जताया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बुधवार को खंड विकास कार्यालय कुनिहार में विकास खंड अधिकारी तन्मय सिंह कंवर को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा पंचायतों के पुनर्गठन से संबंधित सूचना जारी होने के बाद उन्हें यह ज्ञात हुआ कि मनलोग-बड़ोग वार्ड को दाड़लाघाट पंचायत में शामिल किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी हैं। ग्रामीणों के अनुसार उनके गांव से दाड़लाघाट की दूरी करीब छह किलोमीटर है, जो विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए पंचायत संबंधी कार्यों के लिए काफी असुविधाजनक होगी। वहीं वर्तमान में हनुमान बड़ोग पंचायत गांव से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। करीब 130 ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन को वार्ड नंबर-2 के लगभग 50 ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से सरकार को भेजा है। ज्ञापन में मांग उठाई कि उन्हें वर्तमान हनुमान बड़ोग पंचायत में ही रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड अधिकारी तन्मय सिंह कंवर ने बताया कि मनलोग-बड़ोग के ग्रामीणों द्वारा दाड़लाघाट पंचायत में समायोजन के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया है। ग्रामीणों की आपत्तियों को जिला पंचायत अधिकारी सोलन को भेज दिया जाएगा, ताकि समय रहते इस पर उचित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें