फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली हस्ताक्षर कर निजी कंपनी ने लगवाया बिजली का मीटर

विज्ञापन
Private company installed electricity meter on fake signature case registered
विज्ञापन
सोलन। कंडाघाट की एमएस करोल व्यू डेवलपर कंपनी ने एक व्यक्ति के जाली हस्ताक्षर से बिजली मीटर लगा दिया। इसका खुलासा तब हुआ, जब 24 हजार 93 रुपये का बिल जमा न करवाने पर विद्युत बोर्ड ने व्यक्ति और कंपनी को नोटिस जारी हुआ है।
विज्ञापन

रोचक यह है कि नोटिस कंपनी के अलावा उस व्यक्ति के घर पहुंच गया जिसके जमानती के रूप में जाली हस्ताक्षर किए थे। नोटिस देखकर पीड़ित हक्का-बक्का रहा। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बलवंत सिंह निवासी गांव कोट डाकघर क्वारग तहसील कंडाघाट ने पुलिस को शिकायत दी कि राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने एमएस करोल व्यू डेवलपर कंपनी के मालिक को 16 मार्च 2018 को 24 हजार 93 रुपये की राशि का बिल चुकता न करने पर नोटिस जारी किया था। इस नोटिस की एक प्रति उसे भी भेजी गई।
विज्ञापन

उसने विद्युत बोर्ड कार्यालय में संपर्क किया तो उसे पता चला कि उसका नाम कंपनी मालिक ने बिजली मीटर लेने के लिए भरे फार्म में बतौर जमानती लगाया है। फार्म में उसके हस्ताक्षर भी उसकी जानकारी के बिना किए हैं जबकि उसने न तो कोई जमानत दी थी और न ही अपने हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने पुलिस थाना में कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें