फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विश्वकर्मा-डे पर लोग हुए परेशान, पूजन के लिए कई रूट पर नहीं चलीं निजी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शहरों में आने के लिए पेश आई दिक्कत
विज्ञापन


कामकाज पर जाने वाले लोग घंटों बसों का करते रहे इंतजार, बस स्टैंड में रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिलेभर में विश्वकर्मा पूजा के चलते शाम तक निजी बसें रूट पर नहीं चलीं। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नेशनल हाईवे पर केवल सरकारी बसों का सहारा लोगों को मिला, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई। निजी बस चालकों ने विश्वकर्मा दिवस को लेकर बसों को सुबह से ही सजाने का काम किया। इसी के साथ वाशिंग सेंटर पर भी काफी भीड़ रही। बसों और वाहनों की पूजा के कारण रूट ठप रहे।
विज्ञापन


बुधवार को दफ्तरों और कामकाज को जाने वाले लोगों को भी खासी समस्या हुई। ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों को आने वाले लोगों को भी बसें कम होने से टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा। गौर रहे कि दिवाली पर्व दो दिन का होने के कारण पथ परिवहन के रूट पहले ही कम रहे, जबकि शनिवार को निजी बसें भी नहीं चलीं। ऐसे में सोलन बाईपास, कुमारहट्टी, धर्मपुर, जाबली, सुबाथू, अर्की, कुनिहार और परवाणू में भी काफी यात्री बसों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें