जीनियस ग्लोबल प्ले स्कूल में मातृ माह की धूम है।
- फोटो : अमर उजाला
जीनियस ग्लोबल प्ले स्कूल में मातृ माह की धूम है। इसी कड़ी के तहत फ्लावर अरेंजमेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रियंका गुप्ता (ड्राई फ्लावर्स), फ्रेंकी गुप्ता (फ्यूजन फ्लावर) और राशि गुप्ता (फ्रेश फ्लावर) में प्रथम रही।
प्रियंका शर्मा, कविता शर्मा और मनभावनी दूसरे स्थान पर रहीं। सोलो डांस स्पर्धा के सेमिफाइनल को पार करने में मीणा आनंद , संगीता शर्मा, दीपिका गोयल, प्रियंका गुप्ता, निशा राणा, मेहविश और अंजू बाला सफल रहे। स्विटेस्ट मां मिठाई क्वीन में सुप्रिया जैन, प्रियंका गुप्ता, नताशा बंसल, विजय लक्ष्मी, नवजोत, रिचा आनंद, मेहविश, कनिका और दीपिका मारवाह ने बाजी मारी। स्कूल प्रबंधन के डायरेक्टर विपुल शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
डॉ. स्पष्ट तिवारी, पूनम चौहान, भुवन शर्मा, ज्योति ठाकुर और मीनाक्षी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। स्कूल प्रधानाचार्या नीति शर्मा ने यह जानकारी दी।