फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ट्रक यूनियन नालागढ़ के अध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। देश की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन नालागढ़ के प्रधान ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने इसके लिए अपनी बीमारी का हवाला दिया है। यूनियन की बैठक में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। लेकिन जब तक नया अध्यक्ष नहीं बनता है तब तक वह अध्यक्ष का कार्य घर से ही करते रहेंगे।
विज्ञापन

वीरवार को ट्रक यूनियन नालागढ़ की बैठक हुई जिसमें अध्यक्ष विद्यारतन चौधरी ने अपने पद पर भविष्य में बने रहने की असमर्थता जताई। उन्होंने कहा कि वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं और अब वह अपने पद पर आगे कार्य करने में असमर्थ है। जिस पर बैठक में उसके त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है। यूनियन के महासचिव जगदीश चंद ने त्यागपत्र देने की पुष्टि करते हुए बताया कि बैठक में चर्चा के बाद त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। साथ ही सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव डाला गया है कि जब तक नया अध्यक्ष नही बनता है तब तक यूनियन के चैक आदि पर विद्यारतन चौधरी के हस्ताक्षर होते रहेंगे।
विद्यारतन वर्ष 1978 से यूनियन के साथ जुड़े है। 1993 में उपप्रधान बने, 1999 में महासचिव और पहले वह महासचिव के पद पर थे लेकिन वर्ष 2014 में ज्ञानचंद के निधन के बाद उन्हें सर्वसम्मति से प्रधान बनाया गया था तभी से वह यूनियन को अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने कोरोना काल में भी यूनियन को सुचारू रूप से चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें