फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रबोध चंद्र सूद चौथी बार बने आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभात आनंद महामंत्री और सुधीर आर्य कोषाध्यक्ष निर्वाचित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। आर्य प्रतिनिधि सभा हिमाचल प्रदेश के अधिवेशन में प्रबोध चंद्र सूद को लगातार चौथी बार प्रधान चुना गया। वहीं, प्रभात आनंद को महामंत्री और सुधीर आर्य को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुंदरनगर स्थित आर्य समाज, बीबीएमबी कॉलोनी में आयोजित अधिवेशन में निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें आर्य समाजों के 79 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिवेशन की अध्यक्षता सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी कमल किशोर आर्य ने की। यह जानकारी नवनिर्वाचित प्रधान प्रबोध चंद्र सूद ने कंडाघाट में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी।
विज्ञापन

प्रबोध चंद्र सूद ने कहा कि प्रदेश के सभी आर्य समाजों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए वेद प्रचार, वैदिक साहित्य के प्रसार, यज्ञ-हवन, संस्कारों और सामाजिक गतिविधियों को गति दी जाएगी। उन्होंने सभा के अधीन संचालित विद्यालयों के बेहतर संचालन और आर्य समाजों की संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज तैयार करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के साथ विभिन्न आर्य समाजों के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें