फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी के वार्ड-1 और दो में गुल रही बिजली, गर्मी से बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी के वार्ड-1 और दो में रविवार को बिजली गुल रही। यहां पर शनिवार को एक ट्रक ने बिजली का खंभा तोड़ दिया था जिसके चलते रविवार को दिन भर बिजली गुल रही। शाम को बोर्ड ने अस्थायी रूप से इसे चालू कर दिया था। हालांकि रविवार को सुबह 10 बजे से बिजली गुल रही और देर शाम तक बिजली नहीं आई। इससे आम लोग गर्मी से बेहाल हो गए।
स्थानीय निवासी सचिन, ऋषि ठाकुर, विकास जमवाल और रणेश राणा ने बताया कि बिजली गुल रहने से वार्ड-1 और दो के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली न होने से जलशक्ति विभाग की मोटर नहीं चल पाई जिसके चलते पानी भी नहीं आया। गर्मी में लोग बिना पंखे के पड़ों के नीचे बैठे रहे। बद्दी अस्पताल में भी बिजली न होने से कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि शनिवार को बद्दी के रेड लाइट चौक के समीप एक ट्रक ने बिजली का खंभा तोड़ दिया था। रविवार को यहां पर खंभा बदला गया। उन्होंने बताया कि शाम सात बजे तक बिजली सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें