फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: त्योहारी सीजन में परवाणू-सोलन हाईवे पर पुलिस की गश्त बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस तैनात, आपात स्थिति में तुरंत होगी कार्रवाई
विज्ञापन

कसौली के होटल पूरी तरह पैक, चायल और बड़ोग में करीब 80 फीसदी अग्रिम बुकिंग
दोपहिया और चौपहिया वाहनों से होगी निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। त्योहारी सीजन और वीकेंड पर पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए पुलिस ने परवाणू से सोलन तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त बढ़ा दी है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित पेट्रोलिंग के अलावा दो बाइक और दो गाड़ियों से भी निगरानी की जाएगी। हाईवे के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि जाम और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
त्योहारी सीजन के चलते हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। इससे परवाणू से सोलन के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही में भी इजाफा हुआ है। सोलन जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल कसौली के होटल पूरी तरह पैक हो चुके हैं। वहीं, चायल और बड़ोग के होटलों में भी करीब 80 फीसदी अग्रिम बुकिंग दर्ज की गई है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से पर्यटन कारोबारियों में भी उत्साह है।
विज्ञापन

हाईवे पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। दोपहिया और चौपहिया वाहनों से पेट्रोलिंग होने से जाम या किसी आपात स्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच सकेगी। इससे पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी यातायात संबंधी परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पर्यटकों की सुरक्षा प्राथमिकता
एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन और वीकेंड पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परवाणू से सोलन तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ अतिरिक्त पुलिस दल भी तैनात किए गए हैं। पर्यटकों और आम जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें