फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी से हरिपुर संडोली में उल्टी-दस्त

Fri, 01 Apr 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
हरिपुर संडोली पंचायत के तीन गांवों में दूषित पानी पीने से लोग उल्टी दस्त का शिकार हो रहे हैं। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
हरिपुर संडोली पंचायत के तीन गांवों में दूषित पानी पीने से लोग उल्टी दस्त का शिकार हो रहे हैं। लोगों का बद्दी स्थित सीएचसी में उपचार चल रहा है। लोगों के मुताबिक पाइप लाइन टूटने से सरसा नदी का गंदा पानी इसमें मिक्स होने से पानी दूषित हुआ था।
विज्ञापन


हालांकि अब विभाग ने इस सप्लाई को रोक दिया है लेकिन दूसरी तरफ पानी की सप्लाई बाधित होने से अब तीन गांवों में पेयजल संकट गहराने लगा है। दून के वरिष्ठ नेता दर्शन सिंह सैणी के नेतृत्व में इन तीनों के लोगों ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।

वरिष्ठ नेता दर्शन सिंह सैणी, निर्मल सिंह, मोहन सिंह, भगत राम, पपू सिंह, सुरेश कुमार, मान सिंह, प्रदीप कुमार, रूलदू राम, देशराज, राकेश कुमार, अजय कुमार, रवि कुमार, राम सिंह, धर्मपाल, नंदलाल और रमेश समेत दर्जनों लोग कल्याणपुर गांव में एकत्रित हुए तथा खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही लोगों को साफ पानी उपलब्ध नहीं करवाया तो उन्हें आंदोलन तेज करना पड़ेगा।
विज्ञापन


 प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंडेवाल, शीतलपुर और कल्याणपुर गांवों को लंडेवाल स्थित ट्यूबवेल से जोड़ा है। इस ट्यूबवेल में पानी का स्तर नीचे  जाने से विभाग ने हरिपुर स्थित नलकूप से पाइप लाइन बिछाकर इस जलस्रोत को रिचार्ज कर दिया है। कुछ दिन पहले यह पाइप लाइन बीच सरसा नदी में टूट गई थी। नदी का जहरीला पानी ट्यूबवेल में मिल गया। वही पानी फिर लोगों के घरों तक पहुंच गया।

दूषित पानी पीने से लोगों को दस्त और बुखार की शिकायत हुई। रमेश कुमार, बाबूराम, नीलम, रानी देवी, देवसाज व सुमन देवी की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें बद्दी सीएचसी से उपचार कराया। गंदा पानी आने की लोगों की शिकायत पर आईपीएच के कर्मियों ने पानी तो बंद कर दिया लेकिन उसके बाद से पेयजल किल्लत बन गई है। इससे लोगों को बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है।

लोगों को मुहैया कराएंगे साफ पानी
आईपीएच के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि पाइप लाइन टूटने के बाद उसका पानी रोक दिया है। जल्द ही पाइप पाइप लाइन को ठीक कर दिया जाएगा। बताया कि लोगों को साफ पानी मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें