फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप के खाई में गिरने से मंडी के चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजेहरा (सोलन)। नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर एक पिकअप के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। मृतक चालक हरीश चंद सदर मंडी के तहत डाकघर मराथू के चनेहड़ गांव का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार यह हादसा शनिवार सुबह 7:00 बजे के आसपास हुआ। चालक हरीश चंद (32) पुत्र रोशन लाल सामान भर कर नालागढ़ से स्वारघाट की ओर जा रहा था। कुंडलू के समीप पिकअप गहरी खाई में गिर गई जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप में अन्य व्यक्ति नंदलाल भी सवार था। नंदलाल को हल्की चोटें आईं। उसने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उसे बेहोशी का हालत में नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक चालक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें