फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे से दुष्कर्म के प्रयास में व्यक्ति दोषी करार, सजा पर फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) परविंद्र अरोड़ा की अदालत ने 11 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म की कोशिश करने वाले आरोपी को दोषी करार दिया है। दोषी को शुक्रवार को अदालत में सजा सुनाई जाएगी।
वीरवार को सजा को लेकर फैसला सुरक्षित रखा गया। अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद बच्चे के साथ कुकर्म करने की कोशिश के आरोप को सही पाया गया। है। जिसके बाद उसे दोषी करार दिया गया। दोषी को शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी। मामले की पुष्टि जिला न्यायवादी एमके शर्मा ने की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामला वर्ष 2019 का है। सात अगस्त 2019 को पीड़ित के पिता ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके 11 वर्षीय बेटे के साथ दोषी रविंद्र सिंह कुशीनगर उत्तर प्रदेश ने दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन

वह इनके बच्चे को मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल ले गया। यहां पर उसके हाथ बांध कर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। किसी तरह बच्चा उसके चंगुल से भाग गया और घरवालों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें