संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी को वर्धमान कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने एक रेस्टोरेंट के नाम पर फेक वेबसाइट बनाकर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है। पुलिस ने व्यक्ति के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
वर्धमान कॉलोनी में रहने वाले आशुतोष मिश्रा ने पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सेपरोन रेस्टोरेंट के नाम पर एक शातिर ने फेक वेबसाइट बना दी। शातिर लोगों से मिठाई और अन्य सामान के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवाता है लेकिन पैसा लेने के बाद मिठाई नहीं भेजता है।
उसने भी मिठाई का ऑर्डर बुक करवाने के बाद दो हजार रुपये जमा करवाए लेकिन इस व्यक्ति ने कोई भी मिठाई उससे आज तक नहीं मिली है। उन्होंने बद्दी स्थित सेपरोन रेस्टोरेंट में जाकर इसकी छानबीन की तो पता चला कि रेस्टोरेंट में कोई भी ऑनलाइन बुकिंग नहीं होती है।
आशुतोष मिश्रा के अलावा तीन चार अन्य लोगों ने भी इस तरह की शिकायतें पुलिस को दी हैं। इस आधार पर बद्दी पुलिस ने 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। संवाद