सोलन। कोविड के मामलों में कमी होते ही शहर में लोगों के साथ प्रशासन और पुलिस भी लापरवाह हो नजर आ रहे हैं। नो मास्क, नो सर्विस के नियम गायब हैं।
अब लोग मास्क नहीं पहन रहे और सोशल डिस्टेंसिंग की भी खूब धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहीं स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थान खुलने के बाद मालरोड व बाजारों में लोगों की भीड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि शहर के मालरोड, बाजार समेत भीड़ वाले स्थान पर लोगों को मास्क लगाकर रखना है। नो मास्क, नो सर्विस नियमों का पालना करना चाहिए।