फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चंद्रयान की लैंडिंग होते ही झूमे लोग, तालियां बजाकर किया स्वागत

Wed, 23 Aug 2023 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन के मालरोड पर चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण देखते लाेग। संवाद
विज्ञापन
सोलन। देश के मून मिशन यानि चंद्रयान-3 के लैंडर की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग होते ही शहर के मालरोड पर लोग झूम उठे और तालियां बजाकर स्वागत किया। वहीं घरों में भी सबने मिलकर इसरो का लाइव टेलीकास्ट देखा।
विज्ञापन

शाम ठीक 6:04 बजे शहर के मालरोड की दुकानों पर लोग चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखने के लिए कई लोग पहले से ही खड़े हो गए थे। कुछ लोग अपने घरों में टीवी और मोबाइल पर भी लैंडिंग देख रहे थे। वहीं चंद्रयान-3 की लैंडिंग होते ही लोग एक दूसरे को बधाइयां देने लगे। लोगों का कहना था कि यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। भारत भी अब अमेरिका, रूस और चीन की श्रेणी में आ गया है। लोगों ने देश के वैज्ञानिकों को भी इस सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना। वहीं लोगों ने इसे देश के वैज्ञानिकों की बड़ी जीत बताया। लोगों का कहना था कि पहले कहा जाता था कि हम चांद पर जाएंगे, मगर अब यह सपना साकार हो गया है और दुनिया में भारत का नाम ऊंचा हुआ है।


अब दुनिया में हमारा नाम हुआ है। यह देश के लिए खुशी की बात है। इससे बढ़कर गर्व की बात नहीं हो सकती कि हमारा चंद्रयान-3 पहला यान बन गया है जो चंद्रमा पर पहुंच गया है। अब चांद हमसे दूर नहीं रहा।
विज्ञापन

दीलिप बखरू, कारोबारी मालरोड


आज भारत ने चंद्रमा पर अपने कदम रखे हैं। यह देश की ऐतिहासिक जीत है। हम पहले कहते थे कि चंद्रमा पर पहुंचेंगे, मगर आज वह सपना साकार हो गया है। हमने यह कर दिखाया है कि हम किसी से कम नहीं है।
विज्ञापन

अजय शर्मा, कारोबारी मालरोड

सोलन के मालरोड पर चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण देखते लाेग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें