हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संगठन की नालागढ़ इकाई ने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन) । हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संगठन की नालागढ़ इकाई ने पेंशनरों की लंबित मांगो पर चर्चा की। संगठन के प्रधान जगतार सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशन का स्थाई समाधान करने की मांग दोहराई गई। पेंशनरों को हर माह की पहली तारीख को अन्य विभागों की तरह पेंशन देने की मांग की गई है।
नालागढ़ में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 2016 से संशोधित वेतनमान लागू करने पर बकाया राशि व 3 फीसदी डीए तुरंत लागू किया जाए। 2025 के बाद सेवानिवृत हुए कर्मचारियों की अभी तक पेंशन नहीं लगी है। जिससे इन लोगों के सामने आर्थिक परेशान हो रही है। इन पेंशनरों की शीघ्र ही पेंशन लगाई जाए। पिछले कई वर्षो से चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं हो पाया है। गंभीर बीमारी से ग्रस्त पेंशनर अपना इलाज नहीं करा पा रहे है। बैठक में प्रस्ताव पारित करते मेडिकल बिल के बजट का प्रावधान करने की मांग की है।
बैठक में श्याम लाल शर्मा, बचन दास, मख्तयार सिंह, मान सिंह, नजामद्दीन, लेखराम, रणजीत सिंह, सुच्चा सिंह, रविंद्र सिंह, रतन लाल, संगत सिंह, जीत सिंह, खुशहाल सिंह, रणजीत सिंह, बलबीर सिंह, रघुबीर वर्मा, अजमेर सिंह, रामलोक, जयपाल, हरिंद्र सिंह, दाता राम, ओमप्रकाश, रामपाल, जगत सिंह, जोया सिंह, वोरा सिंह, कमल सिंह, मलकीत सिंह, गोऱखी राम, अवतार चंद, हीरा लाल, अमरजीत सिंह ने भाग लिया।