फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को जांच के लिए करना पड़ा घंटों इंतजार

विज्ञापन
सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में पर्ची, दवा, फीस काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में दो दिन की छुट्टियों के बाद मंगलवार को अचानक भीड़ बढ़ गई। अस्पताल के मुख्य गेट पर पर्ची, दवा, फीस काउंटर समेत ओपीडी में मरीजों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

ओपीडी में अधिक भीड़ के कारण मरीजों को इलाज करवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। डॉक्टर भी ओपीडी में लगातार मरीजों की जांच कर रहे थे, मगर भीड़ अधिक होने के कारण समय लगा। मेडिसिन ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ को काबू करने के लिए सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाला था।
इसके बावजूद मरीज बार-बार अपनी बारी आने के बारे में पूछते रहे। यहां तक कि गायनी वार्ड और शिशु वार्ड के बाहर मरीजों की भीड़ आपातकालीन कक्ष तक पहुंच गई थी। जिला के सबसे बड़े अस्पताल में सिरमौर, चौपाल समेत कई आसपास के क्षेत्रों के लोग इलाज के लिए आते हैं। इससे यहां भीड़ लगी रहती है। इस बारे में जब अस्पताल के एमएस को फोन किया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

इसलिए भी आई दिक्कतें
अस्पताल में भीड़ को नियंत्रित करने में इसलिए भी परेशान आ रही है क्योंकि यहां सुरक्षा कर्मियों की कमी है। कोविड के दौरान अस्पताल को अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी दिए थे। अब उन्हें वापस बुला लिया गया। इसके बाद अब यहां पर सुरक्षा कर्मियों की कमी है। ऐसे में कई बार मरीजों की भीड़ को काबू करना मुश्किल हो जाता है। अपने नंबर को लेकर मरीज झगड़ा तक करने लगते हैं। मरीज वार्डों में तैनात कर्मचारियों पर चहेतों का नंबर पहले लगाने के आरोप भी लगाते हैं।

अस्पताल के मेडिसिन वार्ड के बाहर मरीजों की भीड़। संवाद- फोटो : SOLAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें