फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव रोस्टर में महिलाओं का पलड़ा भारी

Thu, 05 Nov 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
तमाम अटकलों और माथापच्ची के बाद जिला सोलन में पंचायती चुनाव का रोस्टर वीरवार को जारी कर दिया गया है। रोस्टर में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य और पंचायत प्रधानों में विभिन्न वर्गों की लगभग 65 फीसदी सीटें आरक्षित घोषित हुई हैं। उपायुक्त मदन चौहान ने आदेश जारी करते हुए संबंधित रोस्टर के आधार पर ही चुनावी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उधर जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि जिला सोलन की कुल 211 पंचायतों में से 107 सीटें सामान्य और विभिन्न वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं।

वहीं, 118 पंचायत समिति सदस्यों मेें 79 सीटें सामान्य और विभिन्न वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा जिला परिषद की 17 सीटों मेें 09 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। वार्ड की सीटों की घोषणा जल्द की जा रही है।

17 जिला परिषद सदस्य :
जिला परिषद की कुल 17 सीटों में एससी पुरुष के लिए तीन, एससी महिलाओं के लिए दो सीटें और एसटी महिला के लिए 01 सीट आरक्षित है। जबकि पांच ओपन महिला और 06 सबके लिए ओपन हैं।
विज्ञापन


118 पंचायत समिति सदस्य
जिला में कुल 118 पंचायत समिति सदस्यों की सीटों में 17 सीटें एससी, 20 एससी महिला, 02 एसटी, 03 एसटी महिला, 20 ओबीसी, 20 ओबीसी महिला, 36 सीटें महिलाओं और 36 ओपन रखी गई हैं।
विज्ञापन


211 पंचायत प्रधान
211 पंचायतों की सीटों में 32 सीटें एससी, 35 एससी महिला, 04 एसटी, 04 एसटी वूमेन, 03 ओबीसी, 03 ओबीसी महिला, 65 ओपन महिला और 65 ओपन रखी गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें