फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीया और तनिका पेंटिंग में रहीं प्रथम

Fri, 18 Mar 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
सोलन के सलोगड़ा स्कूल में ‌च‌ित्रकला प्रत‌ियोग‌िता के दौरान बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलोगड़ा स्थित बीएल स्कूल में होली थीम पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें पेंटिंग प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा की रीया और तनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरव और पनवी दूसरे स्थान पर रहे। कक्षा केजी की सोनाली और मन्नत पहले, हर्ष और आरना दूसरे और पूर्णिमा और हर्षिता तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


पहली कक्षा से अभिनव, नेहा, राजीव, महक और जतिन विजेता रहे। इसके साथ ही दूसरी कक्षा के लिए आयोजित की गई कार्ड मंकिंग प्रतियोगिता में पवन ने पहला, कशिश ने दूसरा और शशांक तथा कुशल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा पांचवीं तक के बच्चों के लिए करवाई गई कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में मुस्कान, लक्ष्मी, सूर्या, वंशिका, वरुण, कृतिका, सारंग, तान्या, अंजली, मुस्कान, निशांत और निहाल को पुरस्कृत किया।

स्कूल की प्रधानाचार्या इंदु सागर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों को होली मनाने के साथ जुड़ी मान्यताओं के बारे में भी बताया गया। प्रधानाचार्या ने होली में केवल हर्बल रंगों का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें