फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट क्षेत्र में धान की रोपाई शुरू

विज्ञापन
दाड़लाघाट क्षेत्र में धान की रोपाई करता किसान। संवाद
विज्ञापन
एक सप्ताह बारिश होने के बाद बाद खिली धूप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। क्षेत्र में सप्ताह भर बारिश के बाद दो दिनों से धूप खिल है। इसके साथ ही अब किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। किसानों ने खेतों का रुख कर लिया है। क्षेत्र के ज्यादातर किसान टमाटर, शिमला मिर्च, मक्की समेत धान की खेती करते हैं। ऐसे में अब अधिक बारिश होने से धान की फसल लगाने के लिए पर्याप्त समय है।
विज्ञापन

किसान किरपाराम, चेतराम, बलीराम, मनोहर, कृष्ण चंद, देवीराम, संतराम पंवर ने बताया कि बारिश खूब होने पर उन्हें धान की फसल लगाने में काफी मदद मिली है। उन्होंने खेतों में बारिश का पानी भर जाने पर अब धान की रोपाई शुरू कर दी है। इससे पहले बीते वर्ष उन्हें जुलाई के अंत तक बारिश का इंतजार करना पड़ा था। दूसरी ओर मक्की की फसल की गुड़ाई का कार्य भी शुरू हो गया है। बारिश के बाद उसमें घास और खरपतवार काफी उग आया है। उसे निकालने का कार्य जारी है। किसानों का कहना है कि इस बार जिस तरह से बारिश का क्रम चल रहा है तो धान की फसल के लिए यह काफी बेहतर है। उन्होंने बताया कि इस बार धान की फसल काफी अच्छी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें