फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की दोनों टांगें कुचलीं, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक के खिलाफ मामला किया दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। मलपुर क्षेत्र में टैंकर की चपेट में आने से एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की दोनों टांगें टैंकर के टायरों के नीचे आने से कुचल गई हैं। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में लक्ष्मी साहु ने बताया कि मलपुर में टैंकर चालक ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल चालक किशन सड़क पर गिर गया और टैंकर के पिछले पहिये उसकी दोनों टांगों के ऊपर से गुजर गए। आसपास के लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस थाना बद्दी में टैंकर चालक के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। मामले की पुष्टि एसपी बद्दी विनोद धीमान ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें