फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अल्पाइन स्कूल अंडर-14 एथलेटिक्स में बना उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिंदर, मान्यता, अर्पित, ऋग्वेद और धनंजय ने जीते पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में आयोजित अंडर-14 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालकों की टीम ने ओवरऑल उपविजेता ट्रॉफी जीती। खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स और शतरंज में कई पदक हासिल किए। बालक वर्ग की 4 गुणा 100 मीटर रिले में मनिंदर, निशांत, हरमन और यश ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता। मनिंदर ने 600 मीटर दौड़ में कांस्य, जबकि अर्पित सिंह ने डिस्कस थ्रो में रजत और शॉटपुट में कांस्य पदक हासिल किया। बालिका वर्ग की रिले टीम में मान्यता, नेहा, शगुन और मौसम ने कांस्य पदक जीता। मान्यता ने लंबी कूद में स्वर्ण और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

शतरंज में ऋग्वेद और धनंजय ने स्वर्ण पदक जीते। अर्पित सिंह और मान्यता का राज्य स्तरीय एथलेटिक्स, जबकि ऋग्वेद और धनंजय का राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। विद्यालय की प्रबंध निदेशक प्रेम जोशी ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें