फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सड़क हादसे में घायल युवक ने पीजीआई में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बरेली के लिए जरूरी
विज्ञापन

...............................................
कैलाश विहार के शराब ठेके के पास बाइक को कार ने मारी थी टक्कर
हादसे के बाद से चालक मौके से फरार, पुलिस कर रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के कैलाश विहार में कार की टक्कर से घायल हुए युवक की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। हादसा 7 नवंबर को शराब ठेके के पास हुआ था। पुलिस ने पीजीआई में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अमलेश (21) उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के खंडसरा गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में उत्तर प्रदेश निवासी रणजीत कुमार ने बताया कि सात नवंबर को वह मोहित और अमलेश के साथ मोटरसाइकिल नंबर एचपी12आर-4657 पर सवार होकर कैलाश विहार स्थित शराब ठेके के पास पहुंचे। इसी दौरान सफेद रंग की कार नंबर एचआर54जी-9641 ने टक्कर मार दी।टक्कर लगने से अमलेश सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल अमलेश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान अमलेश ने दम तोड़ दिया। डीएएसपी योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस कार और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें