फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भैयाूदज पर महिलाओं को आज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा, निगम ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम सूर्योदय से सूर्यास्त तक बसों में देगा मुफ्त यात्रा की सुविधा
विज्ञापन



चालक और परिचालक को हर स्टॉप पर बस रोकने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भैयादूज पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की ओर से प्रदेश में कहीं पर भी आने-जाने के लिए महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी जाएगी। निगम की ओर से महिलाओं को मुफ्त सफर करवाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोलन, परवाणू और नालागढ़ डिपो की बसों ने रूट प्लान बना दिया है। चालकों और परिचालकों को भी हर स्टॉप पर बस रोकने के आदेश दिए गए हैं। बुधवार सुबह सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक हिमाचल में चलने वाली बसों में यह सुविधा निगम की ओर से महिलाओं को दी जाएगी। सरकार की ओर से भैयादूज के दिन निगम की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी जाती है। लोकल रूट की बसों में काफी भीड़ रहती है। इनको देखते हुए निगम ने तैयारी कर रखी है, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पथ परिवहन के यातायात निरीक्षक को भी भीड़ को देखते हुए तुरंत सूचना देने के लिए भी कहा गया है, ताकि अतिरिक्त बसों को रूट पर भेजा जा सके। एचआरटीसी परवाणू डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप ने बताया कि निगम के निर्देशों के अनुसार सभी चालकों को सभी स्टॉप पर रुककर सवारियों को बिठाने के लिए कहा गया है।

कोट
निगम की ओर से तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। खराब बसों को ठीक किया गया है। महिलाओं को प्रदेश में निशुल्क सफर करने की सुविधा मिलेगी।
- तरसेम सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी सोलन, डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें