फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: फार्मा उद्योग में गैस लीक, मालिक के चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश समेत सभी केंद्र-
विज्ञापन

- बरोटीवाला के उद्योग में जहरीली गैस की चपेट में आए चार कामगार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
- कई ने भागकर बचाई जान, आग बुझाते समय चालक को लगी थी जहरीली गैस
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के मंधाला में एक उद्योग में गैस लीक होने से उद्योग मालिक के चालक की मौत हो गई है, जबकि तीन कामगार इसकी चपेट में आ गए। एक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बाकी के कामगार खुली हवा में आने से सामान्य हो गए। मृतक की पहचान कमलेश यादव (33) जिला बलिया उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
मामला मंगलवार दोपहर का है। उद्योग में दवा उत्पादन का काम चल रहा था। अचानक उद्योग के अंदर से कुछ कर्मचारी बाहर की तरफ भागकर आने लगे। इस बीच उद्योग के मालिक का चालक, जो कि बाहर खड़ा था, वह आग पर काबू पर पाने के लिए अंदर दाखिल हुआ। उसने आग पर काबू पा लिया, लेकिन उसे जहरीली गैस लग गई। वह भागकर बाहर आया और गाड़ी में बैठ गया। उसकी हालत को देखते हुए कंपनी के कर्मचारी उसे अस्पताल ले गए, लेकिन बरोटीवाला अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की है। बद्दी के एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि बरोटीवाला पुलिस ने धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाॅक्स
खुली हवा में आने सामान्य हुए कई कामगार
बताया जा रहा है कि कुछ अन्य कामगारों को भी जहरीली गैस लगी थी। जैसे ही वे बाहर पहुंचे तो उन्हें उल्टियां हुईं। हालांकि खुली हवा में आकर वे सामान्य हो गए। दो कामगारों की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। एक को अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है, जबकि चालक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें