पोषण सप्ताह के तहत कोठी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम की प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
- फोटो : SOLAN
सोलन। विकास खंड सोलन की कोठो पंचायत के कोटी खांदड में पोषण पखवाड़े के तहत शिविर आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता राज्य खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों को सही पोषण देने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से किए जा रहे काम को बेहतरीन बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों से लोगों में भी पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र डमरोग को भूमि दान करने के लिए राम रतन और बग्डोल के बालादत्त को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पोषण पखवाड़े के तहत शपथ भी दिलाई गई। वहीं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन कविता गौतम ने पोषण पखवाड़े के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों और विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा मंडल सोलन के उपाध्यक्ष नंदराम कश्यप और चंद्र कांत शर्मा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शीला, बघाट बैंक के पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, भाजपा नेता तरसेम भारती, रविंद्र परिहार, ग्राम पंचायत कोठों की प्रधान जयंती ठाकुर, उप प्रधान सुनील ठाकुर, ग्राम पंचायत सन्होल की प्रधान कुसुम, ग्राम पंचायत ओच्छघाट की प्रधान पूनम शर्मा, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत शामती के पूर्व प्रधान संजीव सूद समेत भाजपा और भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।