सोलन। शिमला के पोर्टमोर स्कूल की तर्ज पर अब छात्रा स्कूल सोलन में भी छात्राएं ट्रैकसूट में नजर आएंगी। यह निर्णय मंगलवार को स्कूल में आयोजित अभिभावक शिक्षक संवाद के दौरान लिया गया है। हालांकि, अभी ट्रैकसूट का रंग और पहनने के दिन निर्धारित नहीं किया गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से जल्द ही इस बाबत निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान स्कूल के विकास समेत अन्य शिक्षा गुणवत्ता पर भी चर्चा की गई।
अभिभावक-शिक्षक संवाद की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य आभा चंदेल ने की। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे छात्राओं को फोन न दें। उन्होंने बताया कि कई छात्राएं स्कूल फोन लेकर आती हैं। जिस पर अब कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा अंग्रेजी ज्ञान को मजबूत करने के लिए स्कूल में अंग्रेजी ग्रामर अनिवार्य कर दिया है। जिसकी खरीद स्कूल प्रबंधक की ओर से अनुदान पर की जाएगी। जिससे अभिभावकों को भी राहत मिलेंगी। वहीं इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति का खाली चल रहा प्रधान पद को भरने में भी सहमति जताई गई। जिसमें रबनीत सिंह को प्रधान चुना गया है। इसके अलावा मुख्य सलाहकार पलक शर्मा को बनाया गया जबकि सदस्यों में सूमन शर्मा, प्रताप सिंह ठाकुर को चुना गया।
उधर, स्कूल प्रधानाचार्य आभा चंदेल ने बताया कि अभिभावकों के साथ स्कूल के विकास, शिक्षा में गुणत्ता समेत अन्य कई विषयों पर चर्चा की गई है। वहीं स्कूल में छात्राओं को ट्रैकसूट लगाने पर भी सहमति बनी है। अब निजी कंपनियों से ट्रैकसूट के सैंपल मंगवाए जाएंगे।