फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब बढ़ने लगा डायरिया का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिले में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। डायरिया के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना अस्पताल में 12 से 15 डायरिया के ग्रसित मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। कोरोना के बीच में रोजाना बढ़ रहे डायरिया के मामलों को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। हालांकि, जलजनित बीमारियों को लेकर जिला प्रशासन ने इंतजाम पुख्ता किए हैं। विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए आईईसी एक्टिविटी भी चलाई हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जुलाई माह की शुरूआत में डायरिया के एक-दो मामले आना शुरू हुए थे। इसके बाद लगातार डायरिया के मामले बढ़ने शुरू हो गए। अब क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रोजाना 12 से 15 मामले आने शुरू हो गए हैं। जिले में अभी तक डायरिया के लगभग 600 मामले आ चुके है। इनमें से 250 से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं।
जैसे-जैैैसे बारिशों का दौर बढ़ता जा रहा है, डायरिया के मरीजों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी शुरू हो चुकी है। इसे लेकर अस्पताल प्रशासन भी गंभीर हो चुका है। हालांकि, जलजनित बीमारियों को लेकर अस्पताल प्रशासन ने सभी प्रकार की दवाइयां अस्पताल सहित सभी ब्लॉकों में उपलब्ध करवा दी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टास्क फोर्स भी ब्लॉक सहित जिला भर में तैनात हैं। लोगों को जलजनित रोगों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

ये हैं लक्षण
डायरिया का शुरुआती लक्षण है बार-बार दस्त लगना। बीमारी बढ़ने लगे तो आंतों में मरोड़ या पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द भी होने लगता है। मरीज कमजोरी महसूस कर सकता है। ऐसी स्थिति में बुखार आना और शरीर में दर्द होता है। शरीर में पानी के साथ खनिज तत्वों की ज्यादा कमी होने लगे तो मरीज की हालत ज्यादा खराब हो सकती है।
तुरंत ले चिकित्सक की सलाह
क्षेत्रीय अस्पताल के मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. कमल अटवाल ने बताया कि डायरिया के लक्षण आने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। इसी के साथ शरीर में पानी की कमी न होने दें। बरसात में घर के आसपास गंदगी न फैलने दें। शुद्ध और स्वच्छ अन्न-जल का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें