फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ की सलोनी का उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि प्रतियोगिता में चयन

Sun, 14 Jan 2024 11:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के भिवानी में होने वाली महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में लेंगी भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। डिग्री काॅलेज नालागढ़ की छात्रा सलोनी का उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 18 से 21 जनवरी को हरियाणा के भिवानी स्थित चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी में होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सलोनी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। सलोनी वर्तमान में महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। इससे पूर्व सलोनी जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर रजत पदक जीत चुकी हैं। सलोनी का चयन पिछले माह सुंदरनगर के महाराजा लक्ष्मण सेन महाविद्यालय में हुई हिमाचल प्रदेश अंतर-महाविद्यालय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में किए गए शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। उनके चयन पर प्राचार्य डॉ. सपना पंडित, शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप खेल सहायक आशीष तथा अन्य खिलाड़ियों ने प्रसन्नता जाहिर की तथा उम्मीद जताई है कि सलोनी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को जीत की ओर अग्रसर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें