फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम खत्म, बाजार से खरीदी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बीते कई दिनों से एंटी स्नेक वेनम खत्म है। इस कारण सर्पदंश के पीड़ित लोगों की जान को खतरा हो सकता है। यह खुलासा तब हुआ जब सर्पदंश पीड़ित तीन लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। इस दौरान स्टाफ ने उन्हें भर्ती तो कर दिया लेकिन एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन का स्टॉक खत्म पाया गया। आपातकाल में अस्पताल प्रशासन ने बाहर से वैक्सीन खरीदी और तीनों को उपचार दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अस्पताल के वैक्सीन स्टोर में बफर स्टॉक भी खत्म हो गया है। बताया जा रहा है कि यह स्टॉक बीते दिनों ही खत्म हुआ। वैक्सीन खत्म होने से पहले ही अस्पताल प्रशासन ने खरीदारी के लिए फाइल भेजी लेकिन अस्पताल प्रशासन को कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया। दूसरी बार भी अनुमति नहीं मिली।
इस तरह की लापरवाही लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।
सहायक वित्त एवं लेखा नियंत्रक (एसीएफए) श्रीकांत नेगी ने कहा कि फाइल कुछ दिन पहले आई थी जिसे खरीद कमेटी की बैठक के लिए वापस भेजा था। सोमवार को फोन पर अस्पताल प्रशासन ने बैठक के बारे में बताया लेकिन उनकी धर्मपुर में ड्यूटी थी।
विज्ञापन

पीड़ितों को नहीं आने दी परेशानी : डॉ. वर्मा
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि जैसे ही अस्पताल में उपचार के लिए तीनों पीड़ित पहुंचे, उन्हें तुरंत उपचार दिया गया। आपातकाल में बाजार से वैक्सीन खरीदी गई। स्टॉक खत्म होने से पहले खरीदारी के लिए फाइल को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें