फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पकड़े गए पंचायत का रिकारड जलाने वाले

Wed, 15 Feb 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
विज्ञापन
मलेहणी पंचायत का रिकॉर्ड जलाने के मामले की जांच डेढ़ माह बाद भी अधूरी है - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
मलेहणी पंचायत का रिकॉर्ड जलाने के मामले की जांच डेढ़ माह बाद भी अधूरी है। पुलिस थाना नालागढ़ में 29 दिसंबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ मलेहणी पंचायत घर का रिकॉर्ड जलाने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। लेकिन डेढ़ माह बाद भी इसमें कोई खास सुबूत पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसे एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार है। इस मामले की जांच स्वयं डीएसपी नालागढ़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार पुलिस पंचायत के कार्यों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। इस जांच से पुलिस पुराने कार्यों में किसी तरह के घपले की आशंका के तहत रिकॉर्ड जलाने की संभावनाओं पर भी काम कर रही है। पुलिस को मामले में एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है।

इस रिपोर्ट से भी पुलिस को घटना के कई अहम पहलुओं के उजागर होने की उम्मीद है। डीएसपी नालागढ़ डॉ. साहिल अरोड़ा ने इस मामले को लेकर कहा कि जांच की प्रक्रिया अभी अधूरी है। अब तक यह मामला शरारत का लग रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 28 दिसंबर की रात को अज्ञात लोगों ने पंचायत घर में घुसकर रिकॉर्ड को जला दिया था। इस दौरान साथ लगते पटवार कार्यालय से रिकॉर्ड की फाइलें गायब थीं। इस पूरे प्रकरण में पंचायत सचिव के तबादले को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें