फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बनाया फीवर और नया कोविड वार्ड

विज्ञापन
सोलन अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के लिए पहुंचे मरीज। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। जिला भर में बीते तीन दिनों से बढ़े कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन समेत जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। आपात स्थिति के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में 13 बिस्तरों का फीवर वार्ड तैयार किया गया है। यहां पर ऑक्सीजन और कंसंट्रेटर की सुविधाएं रखी गई हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में वायरल से पीड़ित मरीजों को वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। इस वार्ड में संदेहास्पद कोरोना मामलों को रखा जाएगा और टेस्टिंग के बाद अन्य वार्डों में भेजे जाएंगे। ये सभी तैयारियां बढ़ते वायरल और कोरोना मामलों को देखते हुए की गई हैं।
गौर रहे कि बीते तीन दिनों में जिला में 35 कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं। त्योहारों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव-गांव जाकर कोविड संक्रमण की जांच की जा रही है। अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि लोगों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 19 बिस्तरों का शिशु कोविड वार्ड भी तैयार है। आठ बेड का कोविड आईसीयू वार्ड में भी सभी सुविधाएं रखी गई हैं। इस वार्ड को पीएसए प्लांट के साथ जोड़ा है।
उधर, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि वायरल के बढ़ते मामलों को लेकर अस्पताल में फीवर वार्ड तैयार किया है। कोविड को लेकर भी अस्पताल में तैयारियां पूरी हैं। अस्पताल में 19 बिस्तरों का शिशु कोविड और आठ बेड का कोविड आईसीयू वार्ड में ऑक्सीजन सुविधाएं रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें