फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: निबंध प्रतियोगिता में नेहा, संजना, अंकित व नेहा सैणी अव्वल

Sat, 18 Nov 2023 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
मानपुरा स्कूल में श्याम सरन नेगी क्लब ने करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा में श्याम सरन नेगी चुनावी साक्षरता क्लब के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई, जिसका आयोजन श्याम सरन नेगी चुनावी साक्षरता क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. मोनिका ने किया। इस प्रतियोगिता में 10 छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें नेहा सैनी, नेहा, संजना, अंकित और अन्य छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि निबंध लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों में आत्मविश्वास, लेखन कौशल का विकास होता है और शब्द कोश में भी वृद्धि होती है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य अदित कंसल के सतत मार्गदर्शन से छात्रों को चुनावी प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया और इसके साथ ही मत का मूल्य भी समझाया। इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ से कंचन शर्मा, रीमा, निशा, कमलेश, पुष्पा और गैर शैक्षणिक स्टाफ से अधीक्षक प्रवीण ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें