फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्री-आरडीसी के दूसरे चरण में पहुंचा बीएल स्कूल का एनसीसी कैडेट नितिन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्री-आरडीसी के दूसरे चरण में पहुंचा बीएल स्कूल का एनसीसी कैडेट नितिन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन) बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के एनसीसी कैडेट नितिन कुमार ने प्री-आरडीसी प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रथम चरण के प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर नितिन का चयन प्री-आरडीसी परेड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे चरण के लिए हुआ है।

नितिन कुमार इन दिनों जीडीसी बाशा (गोहर), मंडी में आयोजित दूसरे चरण के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। प्रथम हिमाचल प्रदेश छात्र वाहिनी एनसीसी सोलन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव थॉमस के मार्गदर्शन में नितिन का चयन प्री-आरडीसी परेड प्रशिक्षण के प्रथम शिविर के लिए हुआ था। यह शिविर 21 से 30 सितंबर तक जीडीसी बाशा में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


शिविर में नितिन ने अनुशासन, परेड और प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं में बेहतर प्रदर्शन किया। इसके चलते उन्हें दूसरे चरण के लिए चयनित किया गया। दूसरा प्रशिक्षण शिविर एक से 10 अक्तूबर तक आयोजित किया जा रहा है। नितिन पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कैडेट नितिन कुमार और उनके अभिभावकों को उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्री-आरडीसी प्रशिक्षण के दूसरे चरण में चयन विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने एनसीसी अधिकारी अमर देव के प्रयासों और मार्गदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि नितिन आगामी प्रशिक्षण में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें