फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू शहर में अलग-अलग दिन उठेगा गीला और सूखा कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन सिस्टम में बदलाव किया गया है। अब नगर परिषद के कर्मचारी कूड़े के सही निष्पादन को लेकर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग दिन एकत्र करेंगे। अभी तक उपभोक्ताओं से गीला और सूखा कचरा एक साथ लिया जा रहा था।
इसके अलावा नगर परिषद परवाणू के भारी-भरकम बिजली बिलों के खर्च को बचाने के लिए कार्यालय में सोलर पैनल लगाने का निर्णय भी लिया गया है। नगर परिषद परवाणू के जनरल हाउस की बैठक अध्यक्ष निशा शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान विकास कार्यों को लेकर चर्चा कर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में आईएएस अधिकारी और नगर परिषद परवाणू के कार्यकारी अधिकारी ओमकांत ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन की व्यवस्था में बदलाव कर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सूखा कचरा लिया जाएगा। मंगलवार, वीरवार और शनिवार को गीला कचरा लेने का निर्णय लिया गया। कूड़ा एक साथ लेने से सही तरीके से डिस्पोज ऑफ करने में दिक्कत आ रही थी। इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय में सोलर पैनल लगाने का भी निर्णय लिया गया।
नगर परिषद कार्यालय के बढ़ते बिजली के खर्चों पर रोकथाम लगाने के लिए सोलर व्यवस्था अपनाने को बैठक में हरी झंडी दी गई। सोलर पैनल लगने से नप को बिजली के खर्चे से निजात मिलेगी। यदि सोलर पैनल से सरप्लस एनर्जी मिलेगी तो उसे आगे बेचा भी जा सकेगा जिससे नप की आय में वृद्धि होगी।
बैठक में नगर परिषद के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए गुणवत्ता कमेटी बनाने का भी निर्णय लिया गया। कमेटी नप के कार्यों का अवलोकन और जांच करेगी। निर्माण कार्य के बाद कमेटी से अनुमति मिलने के बाद ही ठेकेदार को पेमेंट की जाएगी।
कार्यकारी अधिकारी ओमकांत ठाकुर ने बताया कि बैठक में परवाणू से जुड़े विकासात्मक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में हर पार्षद ने अपने बहुमूल्य सुझाव सदन में रखे जिनके आधार पर कार्य करने की आगामी रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

भाजपा पार्षदों में हो गई गहमागहमी
बैठक में कुछ समय के लिए गहमागहमी भी देखने को मिली। भाजपा से जुड़े एक पार्षद ने निर्माण कार्यों में प्राथमिकताओं को लेकर सवाल उठाए। इसके बाद कांग्रेस समर्थित पार्षद ने इन सवालों का विरोध किया। इसके चलते कुछ समय के लिए बैठक में माहौल गर्मा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें