फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खनन विभाग ने गश्त के दौरान जेसीबी समेत तीन टिपर पकड़े

Fri, 28 Jul 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी के बालद खड्ड में खनन करते हुए जेसीबी को पकड़ते खनन विभाग के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
चार चालक जेसीबी समेत टीम को देख कर मौके से फरार
विज्ञापन

विभाग की टीम ने बद्दी के साथ बालद खड्ड में देररात दी दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। जिला खनन अधिकारी ने बीबीएन क्षेत्र में रात को औचक निरीक्षण करके बद्दी के बालद खड्ड में एक जेसीबी को खनन करते हुए मौके पर पकड़ा। यहां पर चार अन्य जेसीबी भी खनन कर रहीं थीं जोकि विभागीय टीम को देखकर चालक मशीन सहित मौके से फरार हो गए। खनन विभाग की टीम ने पुलिस को सूचना दी लेकिन सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नही आई। लगातार हो रहे इस खनन से बद्दी के बालद खड्ड पर बने पुल को खतरा पैदा हो गया है।
जिला खनन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि बालद खड्ड पर बने पुल के ठीक नीचे यह खनन रात 12:30 बजे चल रहा था। एक जेसीबी कुछ दूरी पर थी जिसे पकड़ लिया। इसके साथ ही चार अन्य जेसीबी लगी हुई थी। जो उनकी गाड़ी को देखते हुए तेजी से भाग गए। इसके अलावा उन्होंने बरोटीवाला क्षेत्र के कुल्हाड़ीवाला व धुंधली खड्डों में तीन टिपर मौके पर पकड़े। जिस पर विभाग ने एक लाख 30,000 रुपये जुर्माना किया। उन्होंने बताया कि लगातार खनन होने से खड्ड तीन मीटर गहरी हो गई है। इस मामले को हरियाणा राज्य के खनन विभाग के साथ उठाया जाएगा और अवैध खनन पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले विभाग की टीम ने हांडा कोंडी में 160 मीट्रिक टन खनिज पकड़ा है। जिसे विभागीय टीम ने सीज कर लिया है। एक अगस्त को इसका नीलामी रखी है। विभाग को अधिक दाम देगा उसे यह बेच दी जाएगी। इस दौरान उनके साथ नालागढ़ के एसडीएम दिव्यांशु सिंगल भी मौजूद थे।
ओमपाल सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें