फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट स्कूल में नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Sat, 24 Oct 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
दाड़लाघाट स्कूल में एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर उपस्थित अतिथि और स्वयंसेवक। (विद्यालय)
विज्ञापन
सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन, एनएसएस स्वयंसेवकों को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत आयोजित सात दिवसीय आवासीय शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान श्याम सिंह चौधरी मुख्य अतिथि रहे, जबकि पंचायत उपप्रधान हेमराज गौतम ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मुनीश कमल ने की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में 53 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर स्वयंसेवकों ने एनएसएस गीत प्रस्तुत कर राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को रेखांकित किया। वहीं, विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वयंसेविका दीक्षा ने शिविर के दौरान सात दिनों में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
प्रधानाचार्य मुनीश कमल ने शिविर के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम प्रभारी विजय चंदेल, सह-प्रभारी सीमा शर्मा और सभी स्वयंसेवकों की सराहना की। उन्होंने स्वयंसेवकों को निस्वार्थ भाव से राष्ट्र और समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि श्याम सिंह चौधरी ने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, अनुशासन बनाए रखने और सेवाभाव से कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह भी दी। इस दौरान उन्होंने एनएसएस शिविर के लिए 5,100 रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

समारोह में उपप्रधानाचार्य राजेंद्र प्रकाश, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान ओमप्रकाश शर्मा, समिति की उपाध्यक्ष पूजा, चंदीलाल और कार्यालय अधीक्षक बलदेव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें