फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नंबरदारों की समस्याओं पर उपमंडलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Mon, 07 Sep 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी में नबंरदार संघ के पदाधिकारी एसडीएम संजीव धीमान को ज्ञापन सौंपते हुए- स्रोत- नबंरदार संघ
विज्ञापन
हर महीने हाजिरी रिपोर्ट, मौका पर गिरदावरी और लंबित मानदेय का ब्योरा मांगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। हिमाचल प्रदेश नंबरदार जन कल्याण महासंघ की बद्दी तहसील इकाई ने नंबरदारों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर उपमंडलाधिकारी (नागरिक), बद्दी को ज्ञापन सौंपा है। महासंघ ने राजस्व विभाग के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन की प्रतियां उपायुक्त सोलन और राजस्व सचिव को भी भेजी गई हैं।
महासंघ ने मांग की है कि सभी पटवारियों से उनके पटवार सर्कल में कार्यरत और रिप्लेस हो चुके नंबरदारों की सूची एसडीएम कार्यालय में मंगवाई जाए। प्रत्येक पटवार सर्कल में नंबरदारों की मासिक हाजिरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं। जमीन की गिरदावरी सीधे खेत में जाकर करने की व्यवस्था सुनिश्चित हो, ताकि राजस्व रिकॉर्ड की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
विज्ञापन

बद्दी तहसील में वसीका नामा या जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार करने वालों को सख्त निर्देश दिए जाएं कि मौजा-वार सही शनाख्त दर्ज की जाए, जिससे भविष्य में पहचान संबंधी विवाद न हो। राजस्व क्लर्क से इस बात की स्पष्ट रिपोर्ट मांगी जाए कि नंबरदारों का कितने वर्षों का मानदेय बकाया है, कितना भुगतान हुआ है और किस महीने तक का मानदेय जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन


महासंघ ने प्रशासन से इन मांगों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए समाधान की अपील की है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सलाहकार चरणदास, प्रधान बीर सिंह, सचिव बाबू राम, उपप्रधान सफी मोहम्मद, सुच्चा सिंह, रमेश सिंह, भगत राम, कुलदीप सिंह, अमर चंद और राज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें