फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: फोरलेन के लगातार रद्द हो रहे टेंडर पर ट्रक यूनियन के जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, अगर दोबारा टेंडर रद्द हुए तो यूनियन करेगी आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। ट्रक यूनियन नालागढ़ की बैठक में लगातार रद्द हो रहे फोरलेन के टेंडर पर चिंता जताई गई। बैठक में फैसला लिया गया कि अगर अब दोबारा इसके टेंडर रद्द हुए तो यूनियन एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। नालागढ़ के ट्रक यूनियन कार्यालय में प्रधान विद्या रतन चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा और बद्दी के विधायक राम कुमार चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने 15 बार रद्द हो चुके फोरलेन के टेंडर पर चिंता जताई। अब 25 अप्रैल को टेंडर खुलने हैं, अगर इस बार भी रद्द हुए तो ट्रक यूनियन आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। बीबीएनआईए ने एचएनएआई के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की है। यूनियन इसका समर्थन करेगी। इसके अलावा यूनियन चक्का जाम व ट्रक खड़े कर सकती है।
विज्ञापन

विद्या रतन चौधरी ने कहा कि कुछ कंपनियां ट्रक यूनियन को सामान न देकर ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से सामान भेज रही हैं जिसका सभी ने विरोध किया है। ट्रक संचालकों ने नए वाहन खरीदे हैं लेकिन यूनियन की ओर से लंबे रूट का काम न मिलने से किश्त नहीं दे पा रहे। बैठक में महासचिव जगदीश सिंह जग्गी, बीर सिंह चंदेल, इंद्रजीत सिंह, सुरजीत सिंह, मनमोहन, कुलदीप सिंह, राजेंद्र झल्ला, दीपा, बृजेश चौधरी, मस्त मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें