फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिविर में 62 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)। आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से लोअर बटेड, बरोटीवाला में स्वास्थ्य शिविर और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। शिविर में कुल 62 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के साथ-साथ उनके परिजनों ने भाग लिया। जागरूकता सत्र के दौरान गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल, संतुलित आहार, टीकाकरण का महत्व और स्वच्छता से जुड़ी जानकारियां साझा की गईं। इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता पिंकी वर्मा, सुषमा शर्मा, पूनम शर्मा व ज्योति धीमान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें