फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हाउस टैक्स की 50 हजार से अधिक देनदारी पर अब नप जाएगा कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिस देने के बाद भी नहीं दे रहे हैं डिफाल्टर नगर परिषद का पैसा
विज्ञापन

वार्डों की गलियों की होंगी रिपेयर, नप नालागढ़ की बैठक आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ की बैठक में नगर परिषद की बकाया राशि पर कुंडली जमाए बैठे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया गया। पिछले वर्ष हाउस टैक्स 55 लाख रुपये था, लेकिन इस वर्ष अभी तक 32 लाख रुपये ही जमा हो पाए हैं। 23 लाख रुपये अभी तक नगर परिषद को नहीं मिला है। साथ ही नगर परिषद ने दुकानों का किराया व अन्य बकाया राशि जमा न कराने वाले पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नप ने बैठक में फैसला लिया है कि जिन लोगों के पास 50 हजार रुपये से अधिक देनदारी है और नोटिस के बाद पैसा भी जमा नहीं करवा रहे हैं, तो ऐसे लोगों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। नगर परिषद नालागढ़ क्षेत्र में 50 से अधिक ऐसे मामले हैं।
विज्ञापन


नप अध्यक्ष अलका वर्मा की देख-रेख में हुई बैठक में चार लोगों के बुढ़ापा व विधवा पेंशन के लिए स्वीकृति दी गई। बैठक में सभी गलियों में रिपेयर कराने पर भी प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा बैठक में पार्किंग की एग्रीमेंट तैयार कर जल्द ही जारी करने का फैसला भी लिया गया। बैठक में उपाध्यक्ष तारा अवस्थी, वंदना शर्मा, रीना शर्मा, संजीव कुमार, महेश गौतम, अमरेंद्र सिंह, सहर शर्मा, रविंद्र सांख्यान, बलजीत कौशिक, ओंकार गुप्ता, कृष्णा संगर, ईओ आरएस वर्मा ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें