फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हरियाणा का मलबा ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
65 किलो वर्ग में मानपुरा को हराया
विज्ञापन


माली का दंगल बराबरी पर छूटा

छोटी माली में जगजीत नगर के राहुल विजेता

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। दो दिवसीय पट्टा महलोग में कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिताओं का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। कुश्ती में मुल्लापुर के दीपा और भोगपुर के राकेश के बीच माली का मुकाबला बराबरी पर छूटा। छोटी माली में जगजीतनगर के राहुल ने जीत दर्ज की।
मेले के दौरान आयोजित माली की कुश्ती में मुल्लापुर के दीपा और भोगपुर के राकेश आमने-सामने उतरे। करीब 20 मिनट तक चली रोमांचक कुश्ती में दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। इसके बाद निर्णायकों ने पांच मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया, लेकिन उसमें भी कोई पहलवान बढ़त नहीं बना सका। अंत में निर्णायकों ने दोनों पहलवानों को संयुक्त विजेता घोषित करते हुए 6-6 हजार रुपये नकद पुरस्कार और बुर्ज देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

छोटी माली की कुश्ती बागवानियां के विक्की और जगजीतनगर के राहुल के बीच हुई। इस मुकाबले में राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। विजेता पहलवान को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिला वर्ग की कुश्ती में बद्दी की प्रेरणा ने जगजीतनगर की गीतिका को पराजित कर जीत हासिल की।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता के 65 किलो वर्ग में हरियाणा के मलवा की टीम ने मानपुरा को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को 11 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 8 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। 45 किलो वर्ग में राजपुरा ने नगर कोटी को पराजित कर खिताब जीता। विजेता टीम को 5100 रुपये तथा उपविजेता टीम को 4100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में दून के विधायक रामकुमार चौधरी, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, भाजपा नेता गुरमेल चौधरी और डॉ. अंशुल ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर मेला कमेटी के प्रधान प्रदीप ठाकुर सहित बिट्टू राणा, ज्योति, दीपक, कर्मवीर, आदित्य, हितेश, अक्षय, तरुण, प्रशांत, शुभम, करण और साहिल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें