फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चंडीगढ़-हरियाणा को बद्दी से जोड़ने वाला मुख्य पुल टूटा

Thu, 24 Aug 2023 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बालद खड्ड के तेज बहाव से दो जगह से दरका बद्दी पुल। संवाद
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-चंडीगढ़ व हरियाणा को आपस में जोड़ने वाला बद्दी का मुख्य पुल बुधवार सुबह दो पिलर उखड़ने से लटक गया। पुल सुबह 7:00 बजे के करीब लटका। बद्दी व उसके साथ लगते पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार रात से तेज बारिश शुरू हो गई थी। सुबह 5:00 बजे इतना तेज पानी आया कि पहले पुल का एक पिलर उखड़ गया और हवा में लटक गया। वहीं उसके दो घंटे बाद दूसरा पिलर भी टूट गया और पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बद्दी को जोड़ने वाला यह मुख्य पुल बंद होने से यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। कामगार व कंपनी के संचालक वाया बरोटीवाला होते हुए देरी से अपने-अपने उद्योगों में पहुंचे। बुधवार को बहुत कम उद्योग चल पाए। अधिकतर उद्योगों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन

वहीं पुल टूटने के बाद पुलिस ने यहां पर यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट कर दिया। बद्दी से पिंजौर की ओर जाने के लिए लोगों को बरोटीवाला से भेजा गया, वहां से वह मंरावाला होते हुए कालका पहुंचे। इसी तरह चंडीगढ़ जाने वाले वाहन वाया नवांनगर, सिसवां होते हुए चंडीगढ़ पहुंचे। बरोटीवाला मार्ग पर अधिक ट्रैफिक होने से यहां पर दिनभर लंबा जाम लगता रहा। वाहन इतने धीमे चल रहे थे कि लोग उससे पैदल चल कर बरोटीवाला से बद्दी पहुंच सकते थे।
उधर, एसपी मोहित चावला ने बताया कि बद्दी पुल के सुबह 5:00 बजे क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही इसे यातायात के लिए बंद कर दिया था। अब लक्कड़ डिपो से ही वाहनों को बरोटीवाला, कालका व चंडीगढ़ की ओर रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन



इनसेट
बादलों की गर्जनों ने डराए लोग
बुधवार देररात 2:00 से 4:00 बजे तक आसमान से बादलों और बिजली की गर्जना होने से क्षेत्र के लोग सहम गए। इस दौरान आधी रात से लोग अनहोनी के डर से जागते रहे। क्षेत्र के बुजुर्गों मास्टर त्रिलोकी नाथ गुप्ता, डीएन सूद, सरदार दलेल सिंह, विद्यादेवी ने बताया कि उन्होंने पहली बार बादलों की इतनी गर्जना सुनी यह सब कुछ इतना डरावना था कि उन्हें सारी रात नींद नहीं आई। उन्होंने बताया कि करीब दो घंटे तक इसी तरह गर्जना होती रही और बिजली कड़कती रही।

बालद खड्ड के तेज बहाव से दो जगह से दरका बद्दी पुल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें