मानपुरा में आयोजित कुश्ती दंगल माली के पहलवान मुख्यातिथि के साथ। संवाद
- फोटो : SOLAN
बद्दी(सोलन)। मानपुरा दंगल कमेटी ने कुश्ती का आयोजन करवाया जिसमें उत्तर भारत के नामी पहलवानों ने अपने दाव-पेंच दिखाकर लोगों को मनोरंजन किया। माली की तीन कुश्तियों में पहली माली में महाराष्ट्र के शेख पहलवान ने पंजाब के कृति पहलवान को पटखनी दी। दूसरी माली में जीरकपुर के प्रदीप स्पलेंडर पहलवान ने महाराष्ट्र के मोलू पहलवान को हराया।
तीसरी माली बाबा फरीद और सोनू चीमा के बीच बराबरी पर रही। मुख्यातिथि दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने शेख पहलवान को 55 हजार और उपविजेता कीर्ति को 45 हजार कमेटी की ओर से दिए। वन निगम के निदेशक बलविंद्र ठाकुर ने जीरकपुर के प्रदीप को 55 हजार और महाराष्ट्र के मोलू पहलवान को 45 हजार रुपये कमेटी की ओर से दिए।
तीसरी बराबरी पर ही दोनों पहलवानों को पार्षद सुरजीत चौधरी ने कमेटी की ओर से 20-20 हजार रुपये दिए। इस मौके पर नंदपुर पंचायत के प्रधान मस्त मोहम्मद, मानपुरा के प्रधान नाम देव, बीडीसी सुरेंद्र सैणी, सनेड़ के उपप्रधान हरदेव चौधरी, किशन के प्रधान सुरजन सैणी, उपप्रधान ज्ञान चंद, नंदपुर पंचायत के उपप्रधान संजीव कुमार, गुरमेल सैणी, तीर्थ राम, श्याम नंबरदार, धर्मपाल, श्याम लाल, गुरनाम सिंह, केवल सिंह, नारायण दास, गगन दीप, ज्ञानेंद्र, रघुबीर सिंह सैणी, पोला राम चौधरी, नगिया राम सैणी, आज्ञा राम, मनोज सैणी उपस्थित रहे।