फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लक्ष्मी-गणेश पूजन के बाद खूब हुई आतिशबाजी

Mon, 13 Nov 2023 06:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन में दीवाली पर चलाए गए आसमानी शॉट। संवाद
विज्ञापन
रविवार को शाम सात बजे तक पटाखे के स्टॉल भी हो गए खाली
विज्ञापन


फायर, पुलिस की टीमें रही तैनात, देररात तक चलते रहे स्काई शॉट्स

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिलेभर में दिवाली हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान बाजारों में खासी भीड़ रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की। इसी के साथ पटाखा स्टॉल पर भी खूब भीड़ रही। इसके चलते जिलाभर में लगे अधिकतर पटाखा स्टॉल शाम सात बजे तक खली हो गए और लोगों ने मुहूर्त के अनुसार मां लक्ष्मी पूजन कर खूब आतिशबाजी छोड़ी। खास बात यह है कि इस बार जिला मुख्यालय समेत साथ लगते क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की आग लगने की कोई घटना नहीं हुई। रातभर पुलिस, चिकित्सक और फायर की टीमें मुस्तैद रहीं। रात करीब 12 बजे तक लोगों ने खूब आतिशबाजी छोड़ी है।
गौर रहे कि जिलेभर में दिवाली को लेकर किसी भी अनहोनी से बचाव को लेकर विभिन्न टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने दीपावली की रात बेहतर कार्य किया। पटाखों से लगने वाली आग की कोई भी घटना नहीं हुई है। लोगों में जागरूकता होने से ज्यादातर ग्रीन पटाखों की बिक्री हुई है। हालांकि स्काई शॉट्स अधिक चलें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

खूब बिका इलेक्ट्रॉनिक्स सामान

जिले भर में दिवाली के दिन लोगों ने जमकर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खरीददारी की। इस दौरान लोगों ने अधिकतर लेपटॉप और टीवी खरीदेे हैं। इसी के साथ मोबाइल की भी बाजार में खूब बिक्री हुई। इसके अलावा भी लोगों ने जमकर अन्य सामान खरीदा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें