फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान चोरी होने का नहीं रहेगा खतरा, वार्डों में लगेंगे लॉकर सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को अब सामान चोरी होने की चिंता नहीं सताएगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी वार्डों में लॉकर सिस्टम लगाया जा रहा है। इनमें मरीज अपना सामान रख सकेंगे। आरकेएस की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इस पर अस्पताल प्रशासन ने लॉकर के सैंपल मंगवाए हैं। वर्तमान में दो बिस्तरों के बीच में फर्श पर एक साधारण रैक रखा है। इसमें सामान के चोरी होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

गौर रहे कि अस्पताल में कई बार सामान चोरी होने के मामले सामने आते रहते हैं। इस कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दीवार में लॉकर लगाने के लिए मुहिम शुरू की गई है। जल्द ही मरीजों को यह सुविधा अस्पताल में मिलेगी। करीब 110 लॉकर लगाने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस पर सात से आठ लाख का खर्चा आने का अनुमान है।
उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत हैं। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए सभी वार्डों में लॉकर सिस्टम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें