फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से मिलती है मुक्ति : गर्गाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें दिन तक्षक नाग के डसने
विज्ञापन

से हो गई राजा परीक्षित की मौत
माजरू में पूर्णाहुति के साथ ही श्रीमद्भागवत कथा को विराम
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। उपमंडल बद्दी के माजरू में श्रीमद्भागवत पुराण कथा के समापन पर पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया गया। कथा व्यास पंडित प्रकाश चंद गर्गाचार्य ने बताया कि राजा परीक्षित ने वन में ध्यानमग्न ऋषि शमीक के गले में मृत सर्प डाल दिया था। इससे नाराज होकर ऋषि के पुत्र श्रृंगी ने उन्हें श्राप दिया कि सात दिन के भीतर तक्षक नाग उन्हें डस लेगा। श्राप के अनुसार सातवें दिन तक्षक नाग ने ब्राह्मण का वेश धारण कर परीक्षित को डस लिया, जिससे उनका शरीर भस्म हो गया।
उन्होंने बताया कि कलियुग में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण ही जन्म-जन्मांतर के कष्टों से मुक्ति का सबसे सरल माध्यम है। इस अमर कथा को सुनने मात्र से प्राणी मृत्यु के भय से मुक्त होकर मोक्ष की ओर अग्रसर होता है। दोपहर 12:00 बजे धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति दी गई, जबकि दोपहर 2:00 बजे से शाम तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. प्रवीण, आरएल मोहिल, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, देवराज चौधरी, हेमराज, हंस राज चंदेल, बीर सिंह चंदेल, सरवण चंदेल, राजेंद्र भल्ला, दीवान चंद, श्याम लाल (डीएम), देवराज चंदेल, अधिवक्ता श्याम लाल, राजेंद्र राणा, प्रीतम पाल ठाकुर, भाग सिंह चंदेल समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें