फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महोग गांव में दिखा तेंदुआ, कई दिनों से घूम रहा है गांव के आसपास

Wed, 23 Aug 2023 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
चायल के महोग में पॉलीहाऊस मेें दिखाई दिया तेंदुआ। स्रोत:वन विभाग
विज्ञापन
तेंदुए के देखकर ग्रामीण डर के साय में, पिंजरा लगाने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल(सोलन)। फूलों की खेती के लिए एशिया में माना जाने वाले गांव महोग में इन दिनों तेंदुए के आने से लोग दहशत में हैं। महोग गांव के आसपास कई दिनों से यह तेंदुआ घूम रहा है। तेंदुआ कई बार गांव में, तो कई बार फूलों के लिए बने पॉली हाऊस में नजर आ चुका है। कई ग्रामीणों ने इसे देखा है।
वहीं अब लोग घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। वहीं इससे अब मवेशियों के लिए भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय किसान प्यारे लाल ने बताया कि एक दिन पहले ही तेंदुआ उनके पॉलीहाऊस में उन्होंने देखा। हालांकि इसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और वह लोगाें को देखकर वहां से भाग खड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि बीते कई दिनों से वह आसपास के क्षेत्रों में घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब रात के समय घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है। वन विभाग से मांग उठाई है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाए ताकि दहशत का माहौल कम हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें