फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलडीपी ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
शहीद श्याम सिंह मेमोरियल टुर्नामेंट में 55 किलो वर्ग मे विजेता टीम जगपाल राणा के साथ। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। कुंडलू पंचायत के जनोन स्पोर्ट्स क्लब की ओर से शहीद श्याम सिंह की याद में आयोजित ओपन कबड्डी प्रतियोगिता के खिताब पर एलडीपी नगर टीम ने कब्जा किया। फाइनल में नगर की टीम ने महादेव गोशाला को पराजित किया।
विज्ञापन

जनोन के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के तहत 55 किलो वर्ग में बरूणा की टीम ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र की टीम को हराया। 40 किलो वर्ग में महादेव गोशाला की टीम ने कल्याणपुर की टीम को पराजित कर ट्रॉफी जीती। ओपन प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि पूर्व विधायक केएल ठाकुर उपस्थित हुए। उन्होंने विजेता टीम को 11 हजार और उप विजेता टीम को नौ हजार रुपये क्लब की ओर से दिए। 55 किलो वर्ग में जग सेवा ऑर्गेनाईजेशन के प्रधान जगपाल राणा ने बतौर मुख्यातिथि विजेता टीम को 5100 और उपविजेता टीम को 4100 रुपये दिए।
40 किलो वर्ग में ध्वज भंवर सिंह ने विजता टीम महादेव गोशाला का 31 सौ रुपये व ट्राफी तथा विजेता कल्याणपुर की टीम को 21 सौ रुपये व ट्राफी दी। इस मौके पर कुंडलू पंचायत के प्रधान सरवन सिंह, श्याम सिंह, रोनी राणा, हैप्पी शर्मा, भजन सिंह, जीत राम, रघुबीर सिंह, महेंद्र सिंह, सुनील जनोन, मिंटू, पंकज कुमार, पुनीत ठाकुर, काकू, लखविंद्र सिंह लक्की, नंद लाल, शमशेर सिंह, नसीब चंद, हेमचंद, भजन सिंह, जयमल सिंह, बिंदू कुमार, प्रवीण, सतीश कुमार, डॉ. सुनील कुमार, धमेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, ध्रुव ठाकुर, गुरनाम सिंह, कुलदीप, शमी रनोट, जगवीर, विनोद, नंदलाल व संदीप कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें