फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी की पॉश काॅलोनी में कानून और व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचीं एसपी

Wed, 18 Sep 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी की अमरावती कालोनी के वांशिदो की समस्याएं सुनते हुए एस.पी इल्मा अफरोज। संवाद
विज्ञापन
अमरावती काॅलोनी में रहने वाले लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
विज्ञापन


गैर कानूनी गतिविधियों को रोकने में पुलिस मदद का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। पुलिस अधीक्षक बद्दी इल्मा अफरोज बुधवार को बद्दी शहर की अमरावती आवासीय काॅलोनी में पहुंचीं। इस दौरान वह यहां की सोसायटी के पदाधिकारियों व महिलाओं से मिलीं। आवासीय सोसायटी के लोग इस बात को लेकर खुश थे कि कोई अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने उनके घर द्वार पहुंचा है। इस अवसर पर एसपी ने लोगों से फीडबैक ली और कानून व्यवस्था के बारे में पूछा कि पुलिस से लोगों की क्या अपेक्षाएं हैं और उसमें क्या सुधार हो सकता है।

इस दौरान सोसायटी के पदाधिकारियों ने इल्मा अफरोज का स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने अमरावती अपार्टमेंट्स में पुलिस गश्त बढ़ाने का आग्रह किया। जिस पर एसपी बद्दी ने मौके पर ही पुलिस गश्त बढ़ाने के आदेश दिए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे गैर कानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान में शामिल हों और सामूहिक प्रयासों से नशे को जड़ से खत्म करने में सहायता करें। इसका लोगों ने समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने आश्वासन दिया है कि नवरात्रि उत्सव को संपन्न करने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने ट्रैफिक जाम को लेकर भी अलग से रणनीति बनाने का आश्वासन दिया। इस अवसर एसपी के साथ थाना प्रभारी देवराज ठाकुर व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें