फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डॉ. आंबेडकर ने कुरीतियों के खिलाफ उठाई थी आवाज

Mon, 15 Apr 2024 05:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। बद्दी में हरिओम योगा सोसायटी ने रविवार को आंबेडकर जंयती मनाई और उनके विचारों को श्रोताओं के सामने रखा। योगा सोसायटी के संरक्षक डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि बाबा साहाब ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने पीने के पानी के लिए सत्याग्रह, महाड़ सत्याग्रह और महिलाओं के उत्थान के लिए संघर्ष किया। सामाजिक असमानता को दूर करने के लिए उन्होंने संविधान में कई प्रावधान किए। समान नागरिक संहिता लाने का विचार भी डॉ. आंबेडकर का ही था। उनका मानना था कि किसी भी समाज का निर्माण तभी हो सकता है जब उसकी महिलाएं पढ़ी-लिखी होगीं। इस मौके पर योगा सोसायटी के संयोजक कुलवीर सिंह आर्य, प्रभारी राम जपित मौर्य, डॉ. कविता सिंह और विकास निगम के पूर्व महाप्रंबधक केशव चंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें